पूर्वी टुंडी/धनबाद/झारखंड
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्ट:– रोहित मंडल 
श्री श्री विष्णु महायज्ञ सप्तम महोत्सव का हुआ आयोजन।नीलकंड बाबा मंदिर मोहलीडीह के द्वारा 1008 कलश जल का हुआ अनावरण।
धनबाद : जिले के पूर्वी टुंडी क्षेत्र के नीलकंड बाबा मंदिर के संस्थापक के द्वारा श्री श्री विष्णु महायज्ञ सप्तम महोत्सव का आयोजन किया गया।हजारों की संख्याओं में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ बराकर नदी के बेजड़ा घाट से 1008 कलश जल का अनावरण हुआ। स्थानीय श्रद्धालु के द्वारा लगभग 6 से 7 किलो मीटर पैदल यात्रा कर मोहलीडीह नीलकंड बाबा मंदिर में कलश से जल पहुंचाया गया।पांच दिनों का श्री श्री विष्णु महायज्ञ का अभिषेक होगा।साथ ही प्रति दिन श्री मद्भागवत कथा भजन कीर्तन प्रवचन आदि का श्रद्धालुओं के लिए कार्यक्रम रखा गया है।नीलकंड बाबा मंदिर के संस्थापक संतोष कुंभकार ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनो से इस महा यज्ञ में शामिल होने तथा पुण्य ओर ईश्वर की आशीर्वाद प्राप्ति का आवाहन किया।साथ ही इस हजारों श्रद्धालुओं को इस भव्य कलश यात्रा में भाग लेकर साकार करने पर सभी को नमन कर धन्यवाद जताया।
1.संतोष कुंभकार मोहलीडीह नीलकंड बाबा मंदिर संस्थापक
2.पुजारी
3.नरेश कुमार महतो सांसद प्रतिनिधि
4.सुशील कुंभकार समाजसेवी