धनबाद : पूर्वी टुंडीः प्रखंड के अंतर्गत असुरबांध स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय असुरबांध में दहेज उन्मूलन समिति के तहत एक सभा का आयोजन किया गया ,जिसमें सभी जाति दाय के लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंटू पटवार समाज सुधारक, रीना मंडल ने संचालन किया जिसमें सभा का अध्यक्ष विश्वनाथ मंडल रहे मौजूद और संचालन में अपनी भूमिका निभाई।आपको बता दे की दहेज उन्मूलन समिति का वार्षिक अधिवेशन समारोह असुरबांध में संपन्न हुआ जिसमें सभी समाज कर्मियों ने जात-पात संप्रदाय के विरोध में दहेज रूपी दानव तथा मानसिक गुलामी के विरोध में अपनी बात रखी साथ ही मंडल समाज के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय बंक बिहारी मंडल के मूर्ति निर्माण हेतु समाज की ओर से शिलान्यास की बात रखी गई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिसमें सभी समाज के लोग उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से संस्थापक शंकर कुमार मंडल श्यामापद मंडल दुलाल मंडल अमर मंडल जयदेव मंडल रीना मंडल राम प्रसाद मंडल दुर्गा चरण मंडल शत्रुघ्न मंडल बलराम पाल संकीर्तन मंडल श्यामल मंडल अजय मंडल फूलचंद मंडल बलराम पाल अंजना मंडल जोशना मंडल रिता मंडल सरस्वती मंडल आदि लोग रहे उपस्थित।
रिपोर्ट रोहित मंडल