देवघर में सात माह के दुधमुंहे बच्चे की बेरहमी से हत्या, बच्चे की दादी गिरफ्तार, दादा फरार।

देवघर जिले के कुंडा थाना अंतर्गत ढाकोडीह गांव में सात महीने के एक दुधमुंहे बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है. दादा बाजो महतो और दादी पंचा देवी पर बच्चे की बेरहमी से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. गांव के बगल में स्थित स्कूल के पास एक गड्ढे से मासूम का शव बरामद किया गया. मृतक बच्चे की पहचान चंदन यादव के सात माह का पुत्र शिवांश के रूप में हुई है. मामले में पूछताछ के बाद पुलिस ने बच्चे की दादी पंचा देवी को हिरासत में ले लिया है. जबकि बच्चे के दादा बाजो महतो फिलहाल फरार है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भैंसुर की बेटी की हत्या के आरोप में जेल जा चुकी है पंचा देवी।

जानकारी के अनुसार आज, रविवार की सुबह गांव का एक व्यक्ति तालाब की ओर जा रहा था. इसी दौरान उसने गड्ढे में पड़े बच्चे के शव को देखा. हो -हल्ला होने के बाद जानकारी पाकर मृतक के माता-पिता अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने कुंडा थाने को मामले की सूचना दी. इधर आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा आरोपित पंचा देवी के साथ खूब मारपीट भी की गई. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें बचाकर अपने साथ पूछताछ के लिए थाने ले गई. बच्चे के शव का पंचनामा कर शव सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ग्रामीणों के अनुसार पंचा देवी पर पूर्व में अपनी भैंसुर की बेटी की हत्या का आरोप लगा था और वह जेल भी गई थी।

About Author

error: Content is protected !!