धनबाद में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है

नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार धनबाद में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज मेमको मोड़ के पास नाली के ऊपर अतिक्रमण कर बनाए गए फलों के दुकानों को नगर निगम इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में निगम के एंटी एंक्रोचमेंट टीम ने बुलडोजरों से ध्वस्त कर दिया । दुकानदारों को इस बारे में चेतावनी भी दी गई कि आगे आगे से सड़क और नाली का वह अतिक्रमण नहीं करेंगे ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निगम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर नाली में लगातार कचरा फेंका जा रहा था जिससे नाली जाम हो गया था और उसके साफ-सफाई में दिक्कत आ रही थी। आगे नाली जाम से मुक्त रहे और बरसात के समय में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसको लेकर यह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया ।

नगर निगम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी चलाया जाता रहेगा ।

About Author

error: Content is protected !!