43 लाख सरकारी राशि लेकर शराब दुकान से कर्मचारी हुए फरार

43 लाख सरकारी राशि लेकर शराब दुकान से कर्मचारी हुए फरार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो : सरकार द्वारा संचालित एक शराब दुकान से करीबन 43 लाख रुपए लेकर सुनील सिंह नाम का एक कर्मचारी फरार हो गया है. मामला बोकारो जिला अंतर्गत सिटी थाना क्षेत्र की है. जहां पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है. आपको बता दूं सिटी थाना में दर्ज मामले में बताया गया है कि दूंदीबाग मोड़ स्थित एक शराब के दुकान से सेक्टर – 09 निवासी सुनील सिंह 42 लाख 85 हजार 09 सौ 16 रुपए लेकर सुनील सिंह फरार है. पुलिस इसकी गिरफ्तारी को लेकर झारखंड और बिहार के कई जिलों में छापेमारी कर रही है. सरकारी राजस्व के साथ आरोपी की गिरफ्तारी सरकार के लिए एक चुनौती बन गई है.
आपको बता दें कि झारखंड सरकार की जेएसबीसीएल द्वारा संचालित दुकान से यह चोरी हुई है. सरकारी शराब की दुकान के संचालन के काम के लिए मैन पवार के. एस. मल्टी फैसिलिटीज सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा दिया जाता है. सुनील इसी कंपनी का कर्मचारी है. इस लिए कंपनी के एरिया अधिकारी वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने थाना में मामला दर्ज करवाया है।

About Author

error: Content is protected !!