
‘पापा ड्रम में हैं…’ 6 साल की मासूम ने पड़ोसियों को बताया, सौरभ के शरीर को 15 टुकड़ों में काटा था…

उत्तर प्रदेश : मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या से हर कोई हैरान है. आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल के लिए फांसी की मांग की जा रही है. जानकारी के मुताबिक मृतक सौरभ राजपूत अपनी बेटी का छठा जन्मदिन मनाने लंदन से भारत लौटे थे. हत्या के बाद बेटी पीहू ने पड़ोसियों को कहा था कि पापा ड्रम में हैं…
पति एकदम हीरो जैसा है, प्रेमी एकदम सड़क छाप छपरी लेकिन स्त्री के मन को आज तक कोई समझ नहीं सका है कि उसे क्या चाहिए…
ऊपर से प्रेमी बेरोजगार और पति मर्चेंट नेवी में और उसके बाद एक मल्टीनेशनल कंपनी में अधिकारी…
पति पसंद नहीं था तो तलाक ले लेती… लेकिन इन दोनों के सनक ने एक निर्दोष को मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर टुकड़े करके बड़े से ड्रम में डालकर सीमेंट से भरकर उसी में जमा दिया…
लड़की के माता-पिता ने अपनी लड़की के लिए मौत की सजा देने के लिए सरकार से गुहार लग रहे हैं, और इन दोनों को ऐसे ही सजा मिलना चाहिए…