ब्रेकिंग न्यूज़
राजगंज में पिकअप वैन टकराई खड़े वाहन से, चालक की स्थिति गम्भीर
राजगंज थाना क्षेत्र के खरनी कोलकाता दिल्ली मार्ग पर एक पिकअप वाहन JH 02BR ने खड़ी भारत पेट्रोलियम को पीछे से धक्का मार दिया, जिससे पिकअप वैन चालक को गंभीर चोट आई है, दुर्घटना इतनी गम्भीर थी कि चालक का एक पैर कट गया, और वो दब गया काफी मशक्कत के बाद चालक को निकाला गया , हालांकि चालक की स्थिति अभी भी गंभीर है
चालक की पहचान बगोदर अटका के निवासी मुन्ना खान के रूप में की गई है, उपचालक असलम खान ने बताया कि वे लोग बर्धवान से बगोदर अटका अपने घर की ओर लौट रहे थे, वो सोया हुआ था, कि अचानक से झटका लगा तो नींद खुली और देखा कि चालक फंसा हुआ है और चिल्ला रहा है,
सूचना मिलने तक राजगंज पुलिस ने घायल चालक को SNMMCH धनबाद पीएमसीएच भेज दिया है, एवं परिजनों को सूचना दे दी गई है
रिपोर्ट
अजय शर्मा ✍️