पगला मोड़ से हलकट्टा श्मशान घाट तक सड़क निर्माण कार्य और मैरानवाटांड़ एवं चुरूरिया में पैक्स गोदाम का टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया विधिवत शिलान्यास

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की आधारशिला रखी गई टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो आजसू जिला संसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी के द्वारा पगला मोड़ से हलकट्टा श्मशान घाट तक सड़क निर्माण कार्य और मैरानवाटांड़ एवं चुरूरिया में पैक्स गोदाम का विधिवत शिलान्यास किया है यह परियोजनाएं झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत डीएमएफटी फंड से लाखों की लागत से बनाई जाएंगी। पूर्वी टुंडी क्षेत्र की जनता के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि यहां की जनता लंबे समय से सड़क और पैक्स गोदाम की मांग कर रही थी पगला मोड़ से हलकट्टा श्मशान तक सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। खासकर बरसात के दिनों में जब कीचड़ और गड्ढों के कारण इस सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता था, अब नई सड़क बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी इसके अलावा, मैरानवाटांड़ और चुरूरिया में बनने वाले पैक्स गोदाम से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। गोदाम बनने से किसानों को अनाज भंडारण की सुविधा मिलेगी और उन्हें बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साथ ही, इस गोदाम से किसानों को समय पर बीज और खाद उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी कृषि उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी मौके पर उपस्थित लटानी पंचायत के मुखिया ऐनुल हक झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरीलाल किसकु आजसू प्रखंड अध्यक्ष काजल कुमार जिला परिषद सदस्य जेबा मरांडी झामुमो नेता अजित मिश्रा संसद प्रतिनिधि नरेश महतो बसंत महतो एवं पार्टी के कार्यकर्ता आदि मौजूद थे.।

रिपोर्ट रोहित मंडल

About Author

error: Content is protected !!