एसी में शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, घर में थे परिवार के लोग बची जान

एसी में शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, घर में थे परिवार के लोग बची जान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देर शाम धनबाद के झारूडीह पॉलिटेक्निक रोड में अवस्थित एक मकान में आग लग गई. सुचना पाकर अग्निश्मन विभाग की दो गाड़ियां मौक़े पर पहुंची. मकान तक पहुंचने का रास्ता संकरीन होने के कारण दमकल की बड़ी गाड़ी नहीं पहुंच सकी. छोटी गाड़ी को मकान तक लाया गया वही बड़ी गाड़ी को सड़क पर मकान के दूसरे छोर पर ख़डी कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया. काफ़ी मशक्क्त के बाद जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया.मकान के एक कमरे में आग लगी थी.अग्निश्मन विभाग की तत्परता से आग दूसरे कमरे में पहुंचने से पूर्व ही काबू पा लिया गया. आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताया जा रहा है. एसी में शॉट सर्किट होने के बाद आग कमरे में फैल गई. यह मकान ठेकेदार रितेश बहादुर सिंह की है. आग ज़ब लगी परिवार के लोग घर में ही थे. आग लगने पर परिवार के लोग दहशत में आ गए. सुचना पाकर तत्काल अग्निश्मन विभाग की मदद पहुंची और जल्द ही आग पर काबू पा लिये जाने से घरवालों ने राहत की सांसे ली.

 

About Author

error: Content is protected !!