जमीन विवाद का विरोध करने पर झामुमो नेता की कुछ लोगों ने कर दी पिटाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : दक्षिणी टुंडी के करमाटांड में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोग झामुमो नेता सह समाजसेवी बाबा मनीर मस्तान के साथ मार पीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उनकी छाती में गंभीर चोट लगी है। घायल अवस्था में वे लगातार उल्टी कर रहे थे। घायल अवस्था में उन्हें पहले टुंडी थाना लाया गया। जहां से उन्हें इलाज के लिए टुंडी सीएचसी भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया।
घटना के संबंध मे उनके पुत्र बबलू अंसारी ने बताया कि पिताजी बरवा अड्डा से लौटे थे। जैसे ही घर पहुंचे उन्हें पता चला की उनकी जमीन पर कुछ लोग नापी कर रहे है और जेसीबी चलाया जा रहा है। वे अकेले देखने चले गए। उन्हें देखते ही अजीमुद्दीन उर्फ छोटू, अनवर अंसारी उर्फ डॉक्टर, इलियास अंसारी, खैरात अंसारी, शाहनवाज अंसारी आदि मिलकर उनके पिताजी को धक्का मारकर गिरा दिया और छाती पर चढ़कर पीटने लगे। जिससे उनकी हालत खराब हो गई। जब हम लोग दौड़े तो सभी आरोपी भाग खड़े हुए। टुंडी थानेदार उमाशंकर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की लिखित शिकायत किसी पक्ष द्वारा अभी तक नहीं की गई है।