होली के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक अफवाह न फैलाए:आकृष्ट अमन

होली के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक अफवाह न फैलाए:आकृष्ट अमन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

होली एवं रमजान को ले मैथन में शांति समिति की बैठक संपन्न

धनबाद : होली एवं रमजान आपसी भाईचारा एवं एक दूसरे को गले लगाने का पर्व है इसे सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं, त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक चीजों को प्रेषित नहीं करे सहित कई मुद्दों को लेकर मैथन ओपी परिसर में ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन ने कहा कि पर्व के दौरान आपत्तिजनक चीज सोशल मीडिया पर नहीं डाले वरना मजबूरन मुझे कार्रवाई करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि होली के मौके पर डीजे नहीं बजाना है, जबरन किसी को भी रंग नहीं लगाना है, हुड़दंगी पर पुलिस की नजर रहेगी, तेज गति से बाइक चलाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी, होलिका के दिन आगलगी की घटना नहीं हो इसके लिए सतर्क रहना है सहित कई तरह के बातें बतलाई गई।

About Author

error: Content is protected !!