पुर्वी टुंडी थाना परिसर में होली एवं रमजान के लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुर्वी टुंडी थाना परिसर में होली एवं रमजान के लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

धनबाद :  पूर्वी टुंडी थाना परिसर में होली एवं रमजान के लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया इस बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर साजिद हुसैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए सर्किल इंस्पेक्टर साजिद हुसैन ने कहा कि इस बार होली और जुम्मा एक ही दिन पड़ रहा है इसलिए सभी लोग आपसी भाईचारा बनाते हुए त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न करने मे सहयोग प्रदान करे आगे उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति वह चाहे किसी भी समुदाय का हो अगर त्यौहार में हुडद़ंग करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने शांति समिति की बैठक में आए हुए सभी सदस्यों से निवेदन किया कि अपने-अपने क्षेत्र में त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें थाना प्रभारी तारिक वसीम ने बताया कि अगर त्यौहार में कोई हुडदंग करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुर्वी टुंडी थाना को दे उसे पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी शांति समिति की बैठक में उपस्थित राजस्व उप निरीक्षक दिलीप सिंह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरीलाल किसकु अजीत मिश्रा मुखिया संघ के अध्यक्ष ऐनुल हक सतीश मुर्मू मुखिया प्रतिनिधि संतलाल बाबा आजसू प्रखंड अध्यक्ष काजल कुमार पूर्व मुखिया सुशील कुमार विपिन दा समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे उन्होंने सभी लोगों से अपील की त्यौहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें।

About Author

error: Content is protected !!