
कतरास : सोनारडीह थाना अंतर्गत साहब दूबे का चलता है जलवा तभी तो रेलवे लाइन से मात्र 200 मीटर दुरी मे गढ़ा खोद कर कुवां बना डाला और उसमें से निकाल रहे कोयला मतलब अवैध कोयला प्रतिदिन दिन के उजाले में दर्जनों ट्रेक्टर से ट्रॉली के माध्यम से कोयला खींचा जाता है ओर इस अवैध कोयले को निकाल भेजा जा रहा बाहर , ये अवैध कोयले की निकासी इसी तरह चलती रही तो वो दिन दूर नही रेल कि पटरी के साथ चलती हुई ट्रेन भी दमिजोख हो जाएगी, ओर होगा करोड़ो के नुकसान के कई जान का नुकसान।
हैरत की बात ये है कि ऐसे खुलेआम रेलवे की जमीन पर कुंआ खोद कर कोयले की अवैध निकाशी कर राष्ट्रीय संपत्ति को लूटा जा रहा है ना इसे कोई रोकने वाला ना रेलवे का कोई अधिकारी या रेलवे पुलिस नही है।
इसकी खबर ना तो सोनारडीह थाना को है ना सीआईएफ को है या ये कह सकते है कि इनकी भी मिलीभगत है इस अवैध कारोबार में ।