LIC अभिकर्ता के इकलौते पुत्र का निधन परिजन – मोहल्लेवासी अपने आंसू नही रोक पा रहे।

लोयाबाद/धनबाद: एलआईसी अभिकर्ता मदनाडीह निवासी प्रहलाद महतो के इकलौते पुत्र का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां पिता के साथ छोटी बहन भाई का लाश देखकर बेसुध हो गये। मोहल्लेवासी भी अपनी आंसू नही रोक पा रहे थे। किसी तरह सम्भालने कि कोशिश कर रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि मृतक शशांक कुमार शिवम रांची स्थित बिरसा कृषि विश्ववियालय मे वेटनरी डॉक्टरी का फाइनल ईयर का छात्र था।

विश्वविधालय की तरफ से शैक्षणिक यात्रा पर गया शशांक मंगलवार की रात कोयंबटुर मे सड़क हादसा का शिकार हो गया। स्थानिय अस्पताल मे चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां से बुधवार को देर रात रांची एयरपोर्ट से लाश मदनाडीह लाया गया।गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया।

पड़ोसी कृष्णा मल्लाह, सुरेश महतो आदि ने बताया कि शशांक बचपन से ही काफी मेधावी छात्र के साथ मृदभाषी युवक था। असमय उसका दुनिया से चले जाना काफी असहनिय पीड़ा है। जिसका कभी भरपाई नही हो पायेगा।

About Author

error: Content is protected !!