तोपचांची में छत से गिरकर मजदूर की मौत

तोपचांची में छत से गिरकर मजदूर की मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तोपचांची प्रखंड के कबीरडीह स्थित बेलाटांड़ उर्दू प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को पुराने सरकारी जर्जर भवन को तोड़ने के दौरान मंगल दास नामक मजदूर की छत से गिरने की वजह से दर्दनाक मौत हो गई.

बताया जाता है कि स्कूल परिसर में पुराने जर्जर सरकारी भवन को बिना अनुमति तोड़ने का कार्य किसी शम्भू रवानी नामक व्यक्ति द्वारा कराया जा रहा था.

पुराना जर्जर भवन को तोड़ने के क्रम में छत ऊपर से ढह गया और मजदूर भी नीचे गिर गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई , तोपचांची पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की जांच कर रही है ,

ग्रामीणों की मांग है कि गरीब मजदूर को उचित मुवावजा दिया जाए,फिलहाल आक्रोशित ग्रामीण शव को उठाने नही दे रहे है , ग्रामीणों की मांग है कि दोषी व्यक्ति को पहले गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिजन को उचित मुवावजा दिया जाए ,

About Author

error: Content is protected !!