पश्चिम बंगाल से महाकुंभ जा रही सवारी बस बंगाल सीमा पर खड़ी ट्रेलर में मारी टक्कर, कई घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पश्चिम बंगाल से महाकुंभ जा रही सवारी बस बंगाल सीमा पर खड़ी ट्रेलर में मारी टक्कर, कई घायल

पश्चिम बंगाल के हल्दिया से प्रयागराज महाकुंभ जा रही सवारी बस झारखंड बॉर्डर से सटे पश्चिम बंगाल के डिबुडीह चेकपोस्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस पर सवार कई यात्री को गंभीर चोटें आईं है। बताया जा रहा है कि डीबुडीह चेकपोस्ट समीप एक माल वाहक ट्रैकर खड़ा था। तभी बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बस के आगे का परखच्चे उड़ गए।

बस पर सवार यात्रियों ने कहा कि बस पर 65 यात्री सवार होकर महाकुंभ स्नान करने जा रहे थे सुबह के लगभग 8 बजे घटना घटी है। 65 में से 15 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं । पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा ले जाया गया है। वहीं अन्य यात्रियों को हल्की चोटे आयी है। वहीं यात्रियों का यह भी कहना है कि बस के चालक, उपचालक सहित सभी स्टाफ नशे में थे । जिसके कारण यह घटना घटी है ।

जिला प्रशासन के तरफ से सड़क सुरक्षा नियम के तहत लगातार कई तरह के जागरूकता अभियान और बैठक की जा रही है इसके बावजूद भी सड़क दुर्घटनाएं निराशा विधानसभा के न पर रुकने का नाम नहीं ले रही है एक तरफ जहां जिला प्रशासन की तरफ से इस तरह के आयोजन की जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है

 

About Author

error: Content is protected !!