महाकुंभ से स्नान कर बंगाल की और जा रहें हैं एक बेकाबू अनियंत्रित क्रेटा कार ने गेहरा मोड़ के समीप जीटी रोड पर ओटो वाहन को मारी जोरदार ठोकर ओटो चालक की मौके पर हुई मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इन दिनों एक बार फिर से धनबाद जिला के गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. एक तरफ जिला प्रशासन लगातार अथक प्रयास कर रहा है सड़क दुघर्टना के रोकथाम के लिए लेकिन इसके वावजूद जीटी रोड पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहां इसी कड़ी में एक बार फिर थाना क्षेत्र के गेहड़ा मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह 8:30 बजे जीटी रोड पर रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां एक बेकाबू अनियंत्रित क्रेटा कार ने महाकुंभ से स्नान कर बंगाल की और जा रहें सवारी ओटो वाहन को पीछे से जोरदार तरीके से ठोकर मार दी जिससे मौके पर ही ओटो वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं ओटो में सवार 4 लोग गंभीर तरीके से घायल हो गए. वहीं घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल धनबाद भेजा दिया है.