नयी दिल्ली : दिल्ली को रेखा गुप्ता के रूप में नया सीएम मिल गया है. रेखा गुप्ता की नई कैबिनेट में कपिल मिश्रा और प्रवेश वर्मा के साथ 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कुछ ऐसी दिखेगी दिल्ली सरकार की नई कैबनिट
दिल्ली में रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री तो वहीं प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा, सविंद्र इंद्राज, पंकज सिंह और आशीष सूद कैबिनेट मंत्री हैं. दिल्ली की नई बीजेपी सरकार अब ऐसी दिखेगी.
पंकज सिंह ने ली शपथ
विकासपुरी से बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. पंकज सिंह बीजेपी का पूर्वांचली चेहरा हैं और बिहार के बक्सर से आते हैं. पंज सिंह पेशे से डॉक्टर हैं. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए डॉ. पंकज सिंह का दिल्ली में मंत्री बनना अहम माना जा रहा है.
कपिल मिश्रा ने ली शपथ
करावल नगर सीट से बीजेपी विधायक कपिल मिश्रा ने बीजेपी कई नई सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली. अब रेखा गुप्ता कैबिनेट में मंत्री कपिल मिश्रा बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे. कपिल मिश्रा बीजेपी के हिन्दुत्व चेहरे के नाम से जाने जाते हैं.
रविंद्र इंद्रराज ने ली शपथ
बीजेपी विधायक रविंद्र इंद्राज ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. सीएम रेखा गुप्ता की कैबिनेट में रविंद्र इंद्राज बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए. रविंद्र इंद्रराज बीजेपी का दलित चेहरा हैं.
मनजिंदर सिंह ने ली शपथ
बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. उन्होंने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण की.
आशीष सूद ने ली शपथ
बीजेपी विधायक आशीष शीला मदन गोपाल सूद को उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने मंत्री पद की शपथ दिलाई. इस दौरान आशीष सूद ने वादा किया कि वह दिल्ली और दिल्ली वालों के प्रति अपनी पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे.
प्रवेश वर्मा ने ली शपथ
नई दिल्ली सीट से बीजेपी विधायक प्रवेश वर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. प्रवेश वर्मा ने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया था. अब वह सीएम रेखा गुप्ता कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.
रेखा गुप्ता ने ली सीएम पद की शपथ
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण कर ली है. उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रेखा गुप्ता को सीएम पद की शपथ दिलाई. इसी के साथ दिल्ली की नई सरकार का गठन हो गया है.
पीएम मोदी मंच पर पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर पहुंच गए हैं. उन्होंने हाथ जोड़ कर जनता और बीजेपी नेता-कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया. गृह मंत्री अमित शाह और उप राज्यपाल वीके सक्सेना उन्हें रिसीव करने आए थे.
जेपी नड्डा और अमित शाह मंच पर पहुंचे
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ रेखा गुप्ता भी मंच पर पहुंच गई हैं और सभी नेताओं से मुलाकात कर रही हैं.
प्रवेश वर्मा और रेखा गुप्ता ने दी एक दूसरे को बधाई
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में अलग-अलग राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम से मुलाकात की. रेखा गुप्ता और बीजेपी नेता प्रवेश साहिब सिंह रामलीला मैदान में एक दूसरे को बधाई देते हुए दिखे. प्रवेश साहिब सिंह भी आज उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे.
प्रवेश वर्मा और रेखा गुप्ता ने दी एक दूसरे को बधाई
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में अलग-अलग राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम से मुलाकात की. रेखा गुप्ता और बीजेपी नेता प्रवेश साहिब सिंह रामलीला मैदान में एक दूसरे को बधाई देते हुए दिखे. प्रवेश साहिब सिंह भी आज उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे.
स्वाति मालीवाल और रेखा गुप्ता की मुलाकात
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने रामलीला मैदान में पहुंच कर रेखा गुप्ता से मुलाकात की. दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कुछ देर में अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी.
दिल्ली को आपदा से मुक्ति’ : रमेश बिधूड़ी
बीजेपी नेता रमेश विधूड़ी ने कहा, “आपदा से मुक्ति मिल गई है. अब देश का विकास हो रहा है और अब दिल्ली का विकास होगा.”
प्रवेश वर्मा मंच पर पहुंचे
प्रवेश वर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, लल्लन सिंह, मोहन यादव, मानिक साहा भी मंच पर पहुंच गए हैं.
प्रवेश वर्मा की बहन ने जताई खुशी
दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनने पर प्रवेश वर्मा की बहन रचना सिंधु ने कहा, “हम बहुत खुश हैं. भाई से बात हुई है, वो भी खुश हैं. पार्टी ने जो भी ज़िम्मेदारी दी है, उसे निभाएंगे. शपथ के लिये पूरा परिवार साथ जाएगा.”
ये नेता पहुंचे रामलीला मैदान
कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्रराज के साथ कई साधु-संत भी रामलीला मैदान में आयोज शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर पहुंच चुके हैं कुछ ही देर में रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट शपथ लेगी.
प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति वर्मा- ‘दिल से खुशी हो रही है’
स्वाति वर्मा का कहना है, “दिल्ली के लिए आज बहुत बड़ा दिन है. 27 साल बाद बीजेपी की सरकार आ रही है. मुझे दिल से बहुत खुशी हो रही है. हर कार्यकर्ता की मेहनत और दिल्ली की जनता का आशीर्वाद के साथ यह दिल्ली ‘विकसित दिल्ली’ बनकर उभरेगी.”
शपथ ग्रहण समारोह में ये होगी सीटिंग व्यवस्था
मुख्य मंच के दाहिनी तरफ बनाए गए मंच पर बीजेपी के सभी जीते हुए विधायक बैठेंगे. मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेखा गुप्ता, शपथ लेने वाले मंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री-उप मुख्यमंत्री और एनडीए के नेता बैठेंगे, जबकि लेफ्ट में बनाए गए मंच पर साधु संत बैठ चुके हैं.