चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत कर्मी की पत्नी को सरकार ने दिए 15 लाख।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद।विधानसभा चुनाव के दौरान धनबाद जिले के निरसा विधानसभा क्षेत्र में बूथ पर ड्यूटी के दौरान द्वितीय मतदान कर्मी कार्तिक घोष की मौत हो गई थी. सरकार की ओर से उनकी पत्नी को 15 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी गई है. धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा ने मंगलवार को कार्तिक घोष उनकी पत्नी शंपा घोष को राशि का चेक सौंपा. यह राशि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह झारखंड सरकार के सचिव द्वारा उपलब्ध कराई गई थी।
डीसी ने कार्तिक घोष के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी पत्नी शंपा घोष को सांत्वना दी और कहा कि जिला प्रशासन आपके साथ हर समय खड़ा है. उन्होंने उनके बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला व उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।