नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घटना के बाद चलाई गईं चार विशेष ट्रेनें, स्थिति नियंत्रण में

नई दिल्ली:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात घटना के बाद रेलवे ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए और प्लेटफॉर्म पर मौजूद भीड़ को प्रयागराज रवाना करने के लिए चार विशेष ट्रेनों की त्वरित व्यवस्था की। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर हुई घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना के बाद बताया कि दिल्ली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है ताकि अचानक आई भारी भीड़ को हटाया जा सके।

स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में

रेलवे के अनुसार, स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है और भीड़ कम हो गई है। रेलवे पुलिस और दिल्ली पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हैं और घायलों को शीघ्र इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। रेलवे ने इस अप्रत्याशित भीड़ को संभालने के लिए चार विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।

दो ट्रेन कैंसिल होने की अफवाह से भगदड़ मच गई

जानकारी के मुताबिक, यह घटना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उस समय हुई, जब अचानक अफवाह फैल गई की प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेन रद्द हो गई है। बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म नंबर 14 और 15, जो एक साथ हैं, के बीच अचानक भारी भीड़ पहुंच गई। इसी बीच दो ट्रेन कैंसिल होने की अफवाह लोगों में तेजी से फैल गई और परिणाम स्‍वरूप ये घटना घटी।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह से काबू में है और जो भी लोग घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। रेलवे मंत्रालय और अधिकारी इस पूरी घटना पर सीधी नजर बनाए हुए हैं और स्थिति को सामान्य किया जा रहा है।

About Author

error: Content is protected !!