बड़ा हा’दसा : महाकुंभ के रास्ते में मच गई चीख-पुकार

छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रही एक बोलेरो की बस से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो में सवार सभी 10 लोगों की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। वहीं बस में सवार करीब 19 लोग लहूलुहान हो गये। यह भयानक सड़क हादसा बीती रात मेजा में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर हुआ। बोलेरो सवार लोग छत्तीसगढ़ से संगम स्नान के लिए मेला आ रहे थे। वहीं बस संगम स्नान के बाद यात्रियों को लेकर वाराणसी जा रही थी। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। बस में बैठे यात्री मध्य प्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले हैं। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक बस अपनी लेन में चल रही थी कि तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो से बस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें बोलेरो के ड्राइवर समेत सभी 10 लोगों के मौके पर ही प्राण निकल गये। हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों में सोमनाथ, अजय बंजारे, सौरभ कुमार सोनी, गंगा दास वर्मा, शिवा राजपूत, दीपक वर्मा, राजू साहू, ईश्वरी प्रसाद जायसवाल, संतोष सोनी और भागीरथी जायसवाल शामिल है। ये सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा के रहनेवाले थे। पुलिस ने सभी के घरवालों को खबर कर दी है।

CM योगी ने हादसे पर संज्ञान लेते हुये शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये और जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

About Author

error: Content is protected !!