गर्लफ्रेंड से झगड़ा कर तिलमिलाया बॉयफ्रेंड, वेलेंटाइन डे पर अपनी बुलेट बाइक में लगा दी आग

झारखंड की राजधानी रांची में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लालपुर थाना क्षेत्र के डंगरा टोली चौक के पास एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई. बता दें कि इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता बाइक पूरी तरह से जल गई और बर्बाद हो गई. इस घटना को लेकर कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि वेलेंटाइन डे पर लड़के का गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया. जिसके बाद युवक ने अपनी बुलेट बाइक को आग के हवाले कर दिया. आग इतनी भीषण लग गई है कि कोई कुछ नहीं कर पाया और देखते ही देखते बाइक बर्बाद हो गई. बताया गया कि बाइक में आग लगाकर युवक वहां से फरार हो गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!