हाथ में लगी थी गोलियां, जख्मी था शरीर, तब भी मोकामा के लाल ने 2 आतंकियों को किया ढेर, अब राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

पटना जिले के मोकामा के रहने वाले सीआईएसएफ जवान पुनीत कुमार को चेन्नई में आयोजित CISF स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान 10 मार्च को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उन्हें 22 अप्रैल 2022 को जम्मू कश्मीर के सुजावां चेक पोस्ट पर आतंकी हमले में अदम्य साहस और वीरता दिखाने के लिए दिया जाएगा. दरअसल जम्मू कश्मीर के सुजावां चेक पोस्ट पर सीआईएसएफ के जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया था. वहां से लौटने के दौरान आतंकियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. अचानक फायरिंग होता देख सभी जवान अलर्ट हो गए. कुछ जवानों ने बस से उतरकर मोर्चे को संभाला, सभी जवानों ने आतंकियों द्वारा की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!