गोविंदपुर साहेबगंज मार्ग पर स्थित अपना नर्सिंग होम के समीप एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर सवारी ओटो को मारी जोरदार ठोकर एक व्यक्ति सहित महिला की हुई मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोविंदपुर: बुधवार की शाम 5 बजे गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर साहेबगंज मार्ग पर एक दर्दनाक भिषण सड़क दुघर्टना देखने को मिला. जहां अपना नर्सिंग होम के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सवारी ओटो वाहन को मारी जोरदार ठोकर ओटो में सवार एक व्यक्ति सहित एक महिला की भी मौके पर मौत हो गई. वहीं तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कई घंटों लिए सड़क को जाम कर दिया. घटना के संबंध में बताया गया कि ओटो में सवार सभी लोग कुसमाटांड़ का निवासी है. सभी ओटो में सवार होकर कूसमाटांड गांव की ओर प्रवेश कर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ओटो वाहन को जोरदार तरीके से ठोकर मारी है ।