मधुबन थाना क्षेत्र के बोकारो राजगंज फोर लाइन सडक मार्ग के महेशपूर पंचायत 2 सचिवालय के समीप संचालित मीट दुकान में रविवार की देर रात को असामाजिक तत्वों द्वारा अंधेरे का फायदा उठाते हुए दुकान में आग लगा दी गई है।आग लगने से पुरी दुकान सहित दुकान में रखे सामग्री जलकर भी जलकर खाक हो गई। आग लगी से दुकान मालिक को लगभग एक लाख रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पाकर मधुबन पुलिस सोमवार की सुबह घटना स्थल पर पहुँचकर घटना की जानकारी लेते हुए घटना की अंजाम देने वाले को खंगालने में जुट गई। घटना के संबंध में दुकानदार ने बिनोद रजक ने बताया कि रविवार की शाम को दुकान बंद करके अपने घर चला गया था तब सब कुछ सामान्य था।रात के करीब दो बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। दुकान पहुँचते पहुंचते दुकान सहित सारा सामान जल कर राख हो गया था। दुकान बाँस व बिचली का बना हुआ था एवं दुकान के अंदर रखे तराजू,बटखरा,मीठ काटने वाला एक बड़ा लकड़ी का टुकड़ा व दो छोटा लकड़ी का टुकड़ा, फोल्डिंग खटिया,दो स्टेन फैन,छोटा गैस सिलेंडर, आदि समान पूरी तरह जल कर राख हो गया था।मेरा किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है फिर भी किस ने किस मंशा से मेरे दुकान में आग लगा दिया नहीं बता सकता।इस आगजनी के विषय में खबर लिखे जाने तक दुकान मालिक के द्वारा मधुबन पुलिस को लिखित शिकायत नहीं की गई है।उक्त दुकान सिनीडीह महेशपुर के मुख्य मार्ग में स्थित है।जिससे 100 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप अवस्थित है ।उक्त दुकान के ठीक ऊपर से तेतीस हजार एवं ग्याराह हजार का एलटी लाइन का तार भी गया हुआ है ।महेशपुर पंचायत सचिवालय का बिजली कनेक्शन का तार भी बगल से गुजरा है।आग की लपेटे से कुछ तर जल कर खाक हो गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!