झरिया: आउटसोर्सिंग कंपनी के समर्थक और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प:वाहनों में आगजनी, शीशे तोड़े; थाना प्रभारी समेत 7 लोग घायल

धनबाद :-धनबाद में एक बार फिर जमीन और रोजगार की मांग पर कोयला निकालने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी के समर्थकों और ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। शनिवार को झरिया के अलकडीहा ओपी क्षेत्र स्थित जीनागोडा में देव प्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी के समर्थकों और सुरुंगा के ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई।घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग कंपनी के कैंप में जमकर तोड़फोड़ की और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में तीसरा थाना प्रभारी सुमन सोनू सहित 7 लोग घायल हुए हैं।स्थानीय भूमि मालिक पाण्डव रजक के अनुसार, विवाद का मुख्य कारण कंपनी द्वारा सड़क और मंदिर को अवरुद्ध करना है। उन्होंने कंपनी पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि झड़प में गोली, बम और रॉड का इस्तेमाल किया गया, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!