जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र के धालभूम गढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा पुलिस ने रंगदारी मांगने और लूट की घटना सहित अन्य मामलों के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इन लोगों के पास से कई सामान के साथ एक देशी पिस्टल, दो गोली सहित कई मोबाइल फोन बरामद किया गया है, इन चारों पर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों मे ग्रामीण व्यापारियों से रंगदारी मांगने का आरोप है, साथ ही कई थाना क्षेत्रों मे लूट कई घटना को अंजाम देने का भी आरोप है, जिला के एसएसपी किशोर कौशल ने जानकारी देते हुए कहा कि इन के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों मे रंगदारी मांगने और लूट की घटनाओ को अंजाम दिया करते थे, एक व्यापारी से रंगदारी मांगने की शिकायत पुलिस को मिली, जिसके बाद ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया, पुलिस टीम ने इन चारों को गिरफ्तार किया है, सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है, फिलहाल चारों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!