तृणमूल के दो गुटों मे चाकू बाजी चार घायल, सरस्वती पूजा के दौरान प्राइज देने को लेकर आपस मे भीड़ गए थे तृणमूल के दो गुट

आसनसोल: पश्चिम बंगाल आसनसोल के अंडाल मे सरस्वती पूजा समिति द्वारा आयोजित इलाके के बच्चों के लिये खेल प्रतियोगिता के प्राइज डिस्ट्रीब्यूसन के दौरान तृणमूल के दो गुट आपस मे भीड़ गए, तृणमूल के दोनों गुटों के बिच हुई आपसी भिड़ंत मे एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों को चाकू से तबातोड़ हमले कर बुरी तरह घायल कर दिया जिनको आसनसोल जिला अस्पताल मे इलाज के लिये भर्ती करवाया गया है, बताया जा रहा है की सरस्वती पूजा समिति ने इलाके के बच्चों के मनोरंजन के लिये एक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमे प्राइज डिस्ट्रीब्यूसन के लिये इलाके के ही किसी राजकुमार नाम के एक सक्स को बुलाया था..

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

,प्राइज डिस्ट्रीब्यूसन होने वाला ही था की मौके पर इलाके के ही तृणमूल का एक और गुट आ गया जिस गुट के नेतृत्व करने वाले शनि सिंह और साहिल सिंह ने राजकुमार को प्राइज डिस्ट्रीब्यूसन करने से मना कर दिया और यह कहने लगे की इलाके के वह बड़े और सम्मानित लोग हैं इस लिये प्राइज डिस्ट्रीब्यूसन उनको करना चाहिए जिसको लेकर दोनों गुटों के बिच पहले तो तू -तू मै -मै की शुरुआत हुई और फिर देखते ही देखते दोनों गुट आपस मे भीड़ गए और साहिल और शनि सिंह ने चाकू निकाला और तबातोड़ राजकुमार, उपेंद्र, महेंद्र और पंकज के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जिस हमले मे वह बुरी तरह घायल हो गए जिनको फिलहाल अस्पताल मे इलाज के लिये भर्ती करवाया गया है वही पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है.

About Author

error: Content is protected !!