युवक्ति ने घर के पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : महुदा, के बाघमारा प्रखण्ड के अंतर्गत पदुगोड़ा पंचायत महुदा बाजार के गणेश पूजा भंडार के बगल में फल विक्रेता लड्डू रजक के छोटी पुत्री भूमि कुमारी उम्र 14 वर्ष ने अपने घर के कमरे में दुपटा से पंखा में झुलता हुआ मिला । मृतिका की बड़ी बहन ने कमरा में देखा कि बहन दुपट्टा से झूली हुई है ।आनन फानन में बीजीएच ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । इसके बाद बोकारो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बोकारो सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम में भेजा। उसके बाद शव को परजनों को सौप दिया । मृतिका के पिता ने बताया कि रविवार को शाम प्रति दिन के भांति संध्या को दोनो पति पत्नी दुकान में थे, भूमि कुमारी अपने बड़ी बहन और छोटा भाई के साथ अपने घर पर थी रात का खाना बना रही थी इसी बीच अपने कमरा बन्द कर फंदा पर झुलती उनका छोटा भाई ने देखा और हल्ला करने लगा, खिड़की को तोड़कर बहार निकाला गया और बीजीएच अस्पताल ले गया । भूमि कुमारी रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय में नवम् वर्ग की छात्रा थी ।
सुल्तान खान महूदा रिपोर्टर