जमीन विवाद में बाप-बेटे ने मिलकर 60 साल के बूढ़े को जिंदा जलाया, और फिर

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। एसपी शंभु सिंह ने कहा कि घटना का कारण प्रथम दृष्टया जमीन विवाद है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड: गुमला (Gumla) जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर कोराम्बी गांव में बुधवार शाम को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद (Land Didpute) में बाप-बेटे ने मिलकर 60 साल के एक वृद्ध बुद्धेश्वर उरांव को एक जलती चिता में फेंक कर जिंदा जला दिया।

जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पिता झरी उराव को गिरफ्तार कर लिया है। पुत्र कर्मवीर उरांव फरार बताया जा रहा है।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। एसपी शंभु सिंह ने कहा कि घटना का कारण प्रथम दृष्टया जमीन विवाद है।

पुलिस  ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है।

पहले टांगी से किया था वार

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कोराम्बी गांव में चीमा उरांव की पत्नी मंगरी देवी की मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार गांव के ही टोंगरी इंद्रा स्थित श्मशान घाट में किया जा रहा था।

वहां बुद्धेश्वर उरांव भी मौजूद था। अंतिम संस्कार के दौरान बुद्धेश्वर के साथ मंगरी के भाई झरी उरांव और उसके बेटे कर्मपाल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

पिता-पुत्र ने मिलकर बुद्धेश्वर को टांगी से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद झरी ने अपनी बहन मंगरी की जलती चिता पर बुद्धेश्वर को फेंक दिया, जिससे वह जिंदा जल गया।

About Author

error: Content is protected !!