धनबाद में इस्पात फैक्ट्री में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

धनबाद: जिले के गोविंदपुर क्षेत्र के आमाघटा में पार्थ इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में सुबह आग लगने की घटना के बाद अफरा तफरी मच गई. कर्मियों के द्वारा घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. दमकल वाहन के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के बाद करीब 2 घंटे बीत जाने के बाद आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की टीम सफल हुई. तब तक फैक्ट्री में काफी नुकसान हो चुका था. वहीं बता दें कि दमकल की एक गाड़ी से पूरी तरह से आग नहीं बुझ सकी. जिसके बाद से दूसरी गाड़ी मंगवाई गई. दो दमकल की गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया.

About Author

error: Content is protected !!