जापान : जापान एयरलाइंस पर साइबर अटैक की खबर सामने आ रही है. इसकी वजह से एयरलाइंस सिस्टम में समस्याएं आ रही है. इसको देखते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है. टिकटों की बिक्री भी रोक दी गयी हैं. जापान एयरलाइंस समस्या को सुलझाने की कोशिश कर रही है. कंपनी ने कहा कि10 बजे तक नेटवर्क उपकरण की खराबी के संबंध में बतायेंगे. बता दें कि जापान एयरलाइंस देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इंटरनल और एक्सटर्नल सिस्टम में आ रही समस्याएं
जापान एयरलाइंस ने एक्स पर दो पोस्ट शेयर किया है. पहले पोस्ट में एयरलाइंस ने बताया कि आज सुबह 7:24 बजे कंपनी के इंटरनल और एक्सटर्नल नेटवर्क इक्विपमेंट्स पर साइबर हमला हुआ है. इसकी वजह से इसके सिस्टम में समस्याएं आ रही हैं. आशंका है कि इसका असर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन पर पड़ सकता है. जैसे ही स्थिति की पुष्टि हो जायेगी, हम आपको सूचित करेंगे. एयरलाइंस ने यात्रियों से होने वाली किसी भी असुविधा के लिए माफी मांगी है.