झारखंड पुलिस के डीजी मुरारी लाल मीणा की आवाज में उनके करीबी से ही साइबर अपराधियों ने दो लाख रुपये की ठगी कर ली है. मुरारी लाल मीणा वर्तमान में डीजी रेल के पद पर पदस्थापित हैं और वो इस साल 31 दिसंबर को सेवानिवृत होने वाले हैं. ख़बर लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी तो दर्ज नहीं हुई थी, लेकिन झारखंड पुलिस की साइबर सेल पूरे मामले की जांच में जुट गई है. जिस खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, उस खाता के खाताधारक तक पहुंचने के लिए पुलिस प्रयासरत है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!