धनबाद : झरिया के तीसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल के कुजामा देवप्रभा आउट सोसिंग लोडिंग प्वाइंट मंगलवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा। दो गुटों में वर्चस्व को लेकर करीब 18 राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है। हालांकि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जाता है कि पुलिस की मौजदूगी में गोलीबारी की घटना घटी है। घटना से मजदूरों में दहशत का माहौल हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया जाता है कि जनता मजदूर संघ (पूर्णिमा नीरज सिंह) के समर्थकों ने चेकपोस्ट के समीप प्रदूषण व विस्थापन की समस्या को लेकर बीते एक सप्ताह से धरना पर बैठे थे।जिससे आउटसोर्सिंग के कोयला व ओबी डपींग बंद रखा था। वही ट्रक लोडिंग चालू करने को लेकर जनता श्रमिक संघ, माले, बीसीकेयू ने सयुंक्त मोर्चा के बैनर तले आकर प्रदर्शन करने लगे। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
इसी बीच ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई, लोग इधर उधर भागने लगे। सूचना पर घनुवाडीह, तीसरा, अलकडीहा, बलियापुर और लोदना ओपी पुलिस पहुंची, जहां से कई खोखा को बरामद किया गया। वही घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वही दोनों गुट एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे है, घटना को लेकर दोनों ओर से तीसरा थाना में लिखित शिकायत की जा रही है।