जमशेपुर :पुलिस ने नशे के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए 25 लाख रुपये से अधिक की प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं। एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर यह कार्रवाई उलीडीह ओपी क्षेत्र स्थित एक दवा दुकान में हुई है। पुलिस ने दुकान संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें संचालक राजकुमार गुप्ता, उमेश कुमार गुप्ता और चालक सोनू पांडेय शामिल हैं। सोमवार को एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!