हीरो कंपनी के नकली पार्ट्स व मोबिल की बिक्री का भंडाफोड़, 50 लाख के पार्ट्स जब्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : धनबाद शहर के बैंक मोड़ स्थित वासु ऑटो में नकली मोबिल व हीरो बाइक के नकली स्पेयर पार्ट्स के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है. सेल्ट बिजनेस ऑफ इंटलक्चुअल प्रापर्टी राइट्स की टीम ने शुक्रवार को बैंक मोड़ थाना पुलिस के सहयोग से वासु ऑटो दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में हीरो , गल्फ , मोटुल व अन्य कंपनियों के नकली मोबिल के साथ-साथ हीरो कंपनी के रैपर , नकली स्पेयर पार्ट्स व सील करने वाली मशीन आदि बरामद किए . टीम ने 50 लाख रुपए से अधिक के नकली पार्ट्स व मोबिल बरामद किए हैं.