राची : तोपचांची थाना उड़ाने समेत 54 नक्सली वारदातों में शामिल रहे कुख्यात नक्सली रामदयाल महतो से एनआईए पूछताछ कर रही है. एनआईए ब्रांच रांची ने रामदयाल महतो को चार दिनों की रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है. रामदयाल महतो ने इस साल 28 सितंबर को आधिकारिक रूप से गिरिडीह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तोपचांची थाना उड़ाने और एसएलआर सहित लगभग 07-08 हथियार लूटने में था शामिल:
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पीपराडीह निवासी रामदयाल महतो उर्फ बच्चन धनबाद के तोपचांची थाना उड़ाने एवं एसएलआर सहित लगभग 07-08 हथियार को लूटने के मामले में अहम भूमिकी निभाई थी. इसके अलावा साल 2022 में रामदयाल की अगुवाई में ही डुमरी थाना के तेलियाबहियार गांव में उप मुखिया असलम अंसारी को पुलिस मुखबिर घोषित कर गोली मारकर हत्या की गई थी.रामदयाल के विरुद्ध झारखण्ड में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. गिरिडीह व धनबाद जिले के 54 नक्सली वारदातों में वह शामिल रहा है. गिरिडीह जिले के 43 कांड एवं धनबाद जिले के 11 कांडों में पुलिस को रामदयाल की तलाश थी.