नये DGP बोले अब मिलेगा टास्क, रोड पर नजर आयेंगे ऑफीसर

नये DGP बोले अब मिलेगा टास्क, रोड पर नजर आयेंगे ऑफीसर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार के नये DGP विनय कुमार ने आज पदभार संभाल लिया। DGP की कमान लेते ही उन्होंने कहा कि सुशासन कायम करना पहली प्राथमिकता होगी। पुलिस अफसर अब रोड पर जाकर अपना दायित्व निभायेंगे। राज्य के सभी थानेदारों को टास्क दिया जायेगा। पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी। अब रूटीन वर्क के तहत अपराध के जरिये संपत्ति अर्जित करने वालों को चिन्हित कर 10 दिनों में ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। पहले संपत्ति का ब्योरा मांगा जायेगा, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक्शन होगा। वहीं 105 दिनों के कार्यकाल के बाद पद छोड़ने से पहले कार्यवाहक DGP आलोक राज ने कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान वो सारे काम हुए जो बिहार में अब तक नहीं हुए थे। मुझे कम समय मिला पर इसका मुझे कोई मलाल नहीं। मैं शुक्रगुजार हूं बिहार सरकार का जिसने मुझे कार्यवाहक DGP के तौर पर काम करने का मौका दिया।

About Author

error: Content is protected !!