धनबाद : सरेआम अपारधियों का खौफ देखने को मिला है। अपराधियों ने एक व्यवसायी को सरेआम गोली मार दी है। चेतन साव नामक व्यक्ति को घर के समीप मारी गई है गोली। आनन- फानन में गंभीर हालत में उन्हें SJAS अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिले में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ पुलिस का कोई भय नहीं है। अपराधी फायरिंग जैसी घटना की अंजाम देकर फरार हो जाते है। दो दिन के अंदर दूसरी फायरिंग की घटना से व्यवसायियों में दहशत माहोल है। ताजा घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 का है बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्मीडीह के समीप छड़, सीमेंट के कारोबारी चेतन महतो को गोली मार दी है। उनको दो गोली लगी है जिसका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही घटना के बाद मेजर के नाम एक लेटर जारी कर घटना की जिम्मेवारी लेने की बात सामने आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दो अज्ञात अपराधी अपाची बाइक पर सवार होकर आए और व्यवसाई चेतन महतो पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए हैं।घटनास्थल पर ही चेतन महतो घायल होकर गिर पड़े जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर घटना की सूचना पर बरवाअड्डा थाना पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंच कर गहनता से घटना की जांच पड़ताल में जुट गए है।
घटना के बाद लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग की
फिलहाल SJAS अस्पताल में बुरी तरह से घायल कारोबारी का इलाज चल रहा है। व्यवसायी के पेट में गोली मारी है। एक गोली निकाल ली गई है वहीं अभी भी ऑपरेशन जारी है।
व्यावसायी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय विधायक चन्द्रदेव महतो और भाजपा नेत्री तारा देवी ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। मामले पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।