फ़िल्म पुष्पा2 के स्टार अल्लू अर्जुन को पुलिस ने किया गिरफ़्तार,जानिए क्या है मामला

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि हैदराबाद के संध्या थियेटर में मची भगदड़ में महिला की मौत के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है. फिल्म पुष्पा 2 के स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में भगदड़ मच गई थी. जिसमें 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी और कई लोग घायल भी हो गए थे. इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद आज अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस वक्त हर तरह पुष्पा का क्रेज़ है.‘फायर नहीं वाइल्ड फायर है मैं…’ इंडिया में इस वक्त पुष्पा का राज चल रहा है. हर किसी के जुबान में पुष्पा का ही नाम है. सिनेमा घरों में पुष्पा को देखने के लिए टिकटों की मारामारी हो रही है. साउथ मूवीज के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है. सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी वाइल्ड फायर की दीवानगी देखने को मिल रही है. सभी के जुबान पर इस वक्त बस ‘पुष्पा’ के डायलॉग हैं. फ़िल्म ने अपनी कमाई से अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया. ऐसे में अब संध्या थियेटर मामले में जब अल्लू अर्जुन की गिरफ़्तारी हुई है तो उनके फ़ैन्स भी काफ़ी आक्रोशित हैं।

About Author

error: Content is protected !!