बेखौफ अपराधी, जिम ट्रेनर पर दनादन बरसाईं गो’लियां

अपने साथियों के साथ पार्क में आग ताप रहे रवि पर बदमाशों ने दनादन कई गोलियां बरसा दी। जिसके बाद लहूलुहान रवि वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां से घरवाले उसे मैक्स हॉस्पिटल ले गये। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह दुस्साहसिक वारदात बीती रात दिल्ली के कल्याणपुरी के त्रिलोकपुरी ब्लॉक 13 से सामने आई है। लगभग 32 साल का रवि पेशे से एक जिम ट्रेनर हैं। उसे बॉडी बिल्डिंग का शौक है और वह कई पुरस्कार जीत चुका है। अब तक के अनुसंधान में पता चला है कि आपसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना पर दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि, ‘एक और सुबह दिल दहला देने वाली खबर के साथ। सरेआम गोलियां चल रही हैं। दिल्ली के अपराधियों में अब कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं बचा।’

About Author

error: Content is protected !!