टुंडी: टुंडी गिरिडीह मुख्य पथ भोजुडीह के समीप बस की चपेट में आने पर दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। मृतक दोनों किसी काम से बाइक से कपासटांड आये थे कि बस की चपेट में आ गए। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने पिछले चार घंटे से टुंडी गिरिडीह मुख्य पथ को जाम कर रखा है। दोनों मृतक में से एक का नाम रुबीजन बास्की तो दुसरे का नाम मिरुलाल मुर्मू है। टुंडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है।इधर टुंडी गिरिडीह मुख्य पथ इतने लंबे समय तक जाम के वाबजूद वरिय पुलिस पदाधिकारी व वरीय प्रशासनिक अधिकारियों कोई दिलचस्पी नहीं लेने से राहगीर इस ठंड में परेशान हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!