चुट्टूपालू घाटी में 20 फीट गहरे खाई में जा गिरा ट्रेलर, चालक और खलासी की दर्दनाक मौत

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चुट्टूपालू घाटी में रांची की ओर से आ रहा सरिया लदा ट्रेलर अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे करीब 20 फीट खाई में जा गिरा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड: रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में हुए भीषण सड़क हादसे (Road Accidents) में ट्रेलर चालक और खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चुट्टूपालू घाटी (Chuttupalu Valley) में रांची की ओर से आ रहा सरिया लदा ट्रेलर अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे करीब 20 फीट खाई में जा गिरा।

खलासी की मौके पर ही मौत हो गई

हादसा इतना भीषण और दर्दनाक था कि चालक और खलासी की मौके पर ही मौत (Death) हो गई। इतना ही नहीं दोनों मृतकों का शव काफी क्षत विक्षत हालत में बरामद किया गया है।

रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है इसकी जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रेलर सड़क के किनारे लगभग 20 फीट खाई में गिरा हुआ है और इसमें कुछ लोगों के दबे होने की आशंका दिख रही थी और जब पूरी तरह क्रेन के माध्यम से हटाया गया तो ड्राइवर और खलासी का शव मिला।

About Author

error: Content is protected !!