15 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या,आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

बिहार: औरंगाबाद में माली थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों ने इस मामले में बीकू सिंह नाम के एक युवक को नामजद अभियुक्त बनाया है। परिजनों ने बताया कि आरोपी किशोरी को एकांत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करके गला दबाकर हत्या कर दिया। वही घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौप दिया और उनके द्वारा दर्ज कराए गए फर्द बयान पर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। इधर शव के पोस्टमार्टम के बाद उग्र हुए ग्रामीणों ने आरोपी के गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर के रमेश चौक पर किशोरी के शव को रखकर प्रदर्शन किया। जिससे शहर का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। परिजनों ने बताया कि दुष्कर्म के दौरान किशोरी के अंतरंग अंगों को काफी बर्बरतापूर्ण तरीके से क्षति पहुंचाई गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!