मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां कुर्ला में अंधेरी जा रही एक सरकारी बस (बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन – बेस्ट) ने सड़क पर कई वाहनों और लोगों को कुचल डाला. इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हुई है. जबकि 43 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को कुर्ला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद हर तरफ चीख-पुकार और भगदड़ मच गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर जांच में जुट गयी. फिलहाल हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. ड्राइवर के नशे में होने की वजह से हादसा हुआ या फिर बस का ब्रेक फेल हो गया या फिर बस अनियंत्रित हो गया था. पुलिस इसकी जांच कर रही है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!