राहुल भगत गोलीकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन,दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

झारखंड : जमशेदपुर कदमा के रामजनम नगर में बीती रात राहुल भगत नामक युवक पर गोली चलने की घटना का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल,चार कारतूस,एक खोखा के साथ-साथ एक बाइक भी बरामद किया है। आपको बता दे कि आपसी रंजिस होने के कारण अपराधियों ने इस घटना का अंजाम दिया था। जिसमें गोली राहुल के होंठों के पास से छू कर निकल गई थी,जिसके बाद दोनों अपराधी मौके पर से फरार हो गये थे। जिसके बाद पुलिस के जांच-पड़ताल करने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। जिसमें पुलिस का कहना है कि दोनों गिरोहो में आपसी रंजिस को लेकर जेल में विवाद हुआ था और जेल से निकलने के बाद एक दूसरे से बदला लेने क़ी नियत से गोली चलाई गयी थी,जिसमें एक घायल हो गया था। जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया है और मामले में पुलिस दोनों अपराधियों को जेल भेज चुकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!