बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत पुराबसराय थाना पुलिस को यह सूचना मिली कि मुंगेर स्टेशन के समीप रिफ्यूजी कॉलोनी के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में इधर से उधर भटक रहा है। जब पुलिस के द्वारा सूचना का सत्यापन को लेकर रिफ्यूजी कॉलोनी के पास पहुंचें तो,उस व्यक्ति से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह यूपी के महाराजगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है और पेशे से वह अधिवक्ता है,और वह मुंगेर किला घूमने आया है। लेकिन मुंगेर पुलिस को उसके इस दलील पर संदेह हुआ,जिसके बाद जब पुलिस के द्वारा उसे सर्च किया तो पुलिस भी उस समय अचंभित रह गई। जब उसके पास मौजूद एक काले बैग को खोलकर देखा गया तो,उसमे से एक पिस्टल और पॉकेट से दो मैगजीन बरामद किया गया। जब पुलिस के द्वारा उसे काफी पूछताछ की गई तो भी उसने हर समय अपना बयान बदलते हुए पुलिस को गुमराह करता नजर आया। वहीं सदर एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अब तकनीकी अनुसंधान के जरिए मामले को जांच कर सारी हकीकत का पता करने में जुट गई है कि उसके पास पिस्टल कहां से आया और उसे कहां लेकर जा रहा था। साथ ही पुलिस यह भी पता करने में लगी है कि उसके पास मिला बार काउंसिल का आई कार्ड फर्जी है की सही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!