आई आई टी आई एस एम धनबाद में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर होगी बम्पर बहाली

धनबाद : आई आई टी आई एस एम धनबाद ने सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर बम्पर बहाली निकली है। उक्त पदों के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत आवेदन मांगे हैं। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल और पीडब्ल्यूडी वर्ग के इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते है। 31 जनवरी 2025 तक संस्थान के रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन हो सकता है। 82 पदों पर होगी बहाली इसके तहत 17 विभागों में 82 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें एससी वर्ग के लिए 28, एसटी के लिए 14, और ओबीसी-एनसीएल के लिए 40 पद आरक्षित किया गया हैं। इन पदों में से तीन पद पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखा गया हैं। भर्ती के लिए आयु सीमा की काउंटिंग 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी। संस्थान ने भर्ती से संबंधि अपने सभी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकारी हो या अर्द्धसरकारी संस्थानों में कार्यरत उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय अपने नियोक्ता प्रमाणपत्र(एनओसी) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस और एसोसिएट प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पदों पर भी आवेदन जारी हैं। इस पद के लिए सीईओ, सीटीओ, वाइस प्रेसीडेंट या निदेशक जैसे प्रतिष्ठित पदों पर काम कर चुके व्यक्ति आवेदन कर सकते है।31 जनवरी तक करें आवेदनइन सभी पदों पर चयनित शिक्षकों को शुरुआत में तीन साल के लिए अनुबंधित किया जाएग। इस प्रक्रिया के लिए IIT-ISM धनबाद ने एक रोलिंग एडवर्टाइजमेंट भी जारी किया है। जिसके तहत प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसरों के लिए साल भर आवेदन स्वीकार किए जायेंगे । उम्मीदवार केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तारीख 31 जनवरी 2025 है. उम्मीदवारों से अपील की गई है कि आवेदन करने से पहले संबंधित दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक अच्छे से उसे पढ़ लें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!