मुगमामोड के ज्वेलर्स दुकान में हुई चोरी, दुकान का शटर तोड़ घटना को दिया अंजाम…

धनबाद: निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगमा मोड़ समीप रामेश्वर ज्वेलर्स से बीती रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ लगभग तीन लाख की आभूषण चोरी कर ली है। घटना की सूचना दुकानदार रामेश्वर ठाकुर को उसे वक्त पता चला जब पंचायत के पूर्व मुखिया विमल रवानी ने बताया कि दुकान का शटर खुला हुआ है..

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलते हुए भाई के साथ दुकान पहुंचे, तो देखा कि शटर में ताला लगा हुआ है। परंतु आधा शटर उठा हुआ है और काउंटर बाहर है। अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। गोदरेज अलमीरा टूटा हुआ था और सारा सामग्री इधर-उधर बिखरा हुआ था..

वही उसमें रखा लगभग ढाई किलो चांदी एवं 10 से 12 ग्राम सोने की बने सामग्री चोरी कर ली गई है। घटना की सूचना निरसा पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंच छानबीन की और लिखित शिकायत देने को कहा। दुकानदार रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि उन्हें सुबह 6 बजे पता चला की दुकान में चोरी हुई है। मुगमा मोड में ज्वेलर्स दुकान में यह पहले चोरी है इस घटना से आस पास के दुकानदारों में भय का माहौल हैं..

About Author

error: Content is protected !!