एक क्लू मिला और धरा गये BS के दो सौदागर

रांची: राजधानी रांची में नशे के सौदागरों को आज तीखी चोट दी गयी है। शहर के जवान लड़के-लड़कियों तक नशे का सामान पहुंचाने वाले दो तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों को राजधानी रांची की सुखदेवनगर पुलिस ने धरा है। उनके पास से 40 पुड़िया BS यानी ब्राउन शुगर, एक बाइक और दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है। बीते कल रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को इंफॉर्मेशन मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज रोड नंबर एक के पास ड्रग्स का काला धंधा होता है। पढ़ने-लिखने वाले जवान लड़के-लड़कियों को यह ड्रग्स बेचा जाता है। मिली इंफॉर्मेशन पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता की देखरेख में कोतवाली डीएसपी प्रकश सोय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी और नशे के सौदागरों को दबोचने का टास्क दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गठित टीम को लेकर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताये गये ठिकाने पर रेड मारी और दो लड़कों को धर दबोचा। इनके नाम सन्नी कुमार राय (26 साल) और प्रदीप कुमार यादव उर्फ चीकू यादव बताये गये। तालाशी लेने पर सन्नी की पॉकेट 28 और चीकू के पॉकेट से 12 पुड़िया ब्राउन शुगर (BS) बरामद किया गया। साथ ही दोनों के मोबाइल फोन और बाइक को जब्त कर लिया गया। पुलिस को दिये अपने बयान में दोनों ने खुलासा किया कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर इलाके के रहने वाले कन्हैया कुमार यादव उर्फ कन्हैया राय से BS यानी ब्राउन शुगर खरीदते हैं और फिर ग्राहकों के बेचते हैं। दोनों ड्रग्स तस्करों के खिलाफ सुखदेवनगर में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। दोनों को दबोचने में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सुखदेवनगर थानेदार इंस्पेक्टर मनोज कुमार, एसआई उमेश चंद्र महतो, सिपाही मुन्नालाल गुप्ता, दीपक गगराई और रमेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही

About Author

error: Content is protected !!